Pilibhit News: श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव चार को
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत में श्री सिद्धि विनायक मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव चार सितंबर को मनाया जाएगा। इसमें राधा कृष्ण का श्रृंगार, संकीर्तन, और कृष्ण लला का अभिषेक होगा। साथ ही छठी महोत्सव पर कीर्तन और भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजक राकेश गुप्ता ने भक्तों से प्रतिभाग करने की अपील की है।

Pilibhit News: पीलीभीत। जिला पंचायत कर्मचारी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव चार सितंबर को होगा। इस दौरान श्री राधा कृष्ण श्रृंगार छप्पनभोग दर्शन शाम साढ़े सात बजे, संकीर्तन रात आठ बजे से 12 बजे तक, कृष्ण लला का अभिषेक रात 12 बजे और आरती प्रसाद वितरण साढ़े 12 बजे होगा। श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव पर नौ सितंबर को शाम पांच बजे से आठ बजे तक कीर्तन होगा। भंडारा शाम आठ बजे से मंदिर परिसर में होगा। आयोजक राकेश गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साफ-सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है।
सभी भक्त जन्मोत्सव में प्रतिभाग करें।


