
स्वच्छता का संदेश लेकर आसमान में लहराईं पतंगें
Pilibhit News - नगर पालिका परिषद का स्वच्छता जागरूकता पतंग उत्सव बना जनआंदोलनस्वच्छता का संदेश लेकर आसमान में लहराईं पतंगेंस्वच्छता का संदेश लेकर आसमान में लहराईं पतं
स्वच्छता का संदेश लेकर आसमान में लहराईं पतंगें पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मंगलवार को अशोक कॉलोनी ग्राउंड में स्वच्छता जागरूकता पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, महिलाओं, पुरुषों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी पतंगों पर लिखे स्वच्छता संदेशों ने पूरे मैदान को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव ने भी पहुंच कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं। बल्कि जीवनशैली है। रचनात्मक आयोजनों से बच्चों और आमजन में सकारात्मक सोच विकसित होती है।
पतंग उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बीच स्वच्छता संदेश युक्त पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्वच्छ शहर स्वस्थ जीवन, कचरा डस्टबिन में डालें और स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं जैसे संदेशों के जरिए स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के अक्षत शुक्ला प्रथम, कंपोजिट विद्यालय की छवि द्वितीय और बैनर पब्लिक स्कूल की आराध्या तृतीय रहीं। बेन हर गुरुकुल विद्यालय की विशेष संदेश युक्त पतंग को विशेष पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, कोतवाली सिटी प्रभारी दीपक चतुर्वेदी, पीसीयू सभापति सुरेश गंगवार, इंद्रेश चौहान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर संजय अग्रवाल व अमृत लाल और बीएसए रोशनी सिंह मौजूद रहीं। संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया। आयोजन में सभासद वतन दीप मिश्रा, निर्मल सिंह टीटू, विपिन कुमार, राजू फौजी, विपिन त्यागी, राशिद हुसैन, अवतार सिंह मोनू, विपिन मिश्रा और पंकज तिवारी का विशेष योगदान रहा। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता को लेकर नगर पालिका लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। बच्चों की भागीदारी से समाज में स्थायी बदलाव संभव है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों का आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




