शारदा नदी के किनारे किशोर का शव मिला

May 23, 2021 03:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शारदा नदी के कबीरगंज नौकाघाट घाट के समीप एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात शव को...

शारदा नदी के किनारे किशोर का शव मिला

शारदा नदी के कबीरगंज नौकाघाट घाट के समीप एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना क्षेत्र के शारदा नदी में शुक्रवार को जलस्तर बढ़ गया था। शनिवार को जलस्तर घटने के बाद कबीरगंज नौका घाट के नदी पार पालेज में श्रीनगर के तमाम लोग सब्जी लेने गए थे। तभी नदी किनारे अज्ञात बालक का शव उम्र करीब 10-12 वर्ष नग्न अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जलस्तर बढ़ने पर नहाते समय डूबने से मौत के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस टीम नाव से पार होकर मौके पर पहुंची औ शव कब्जे में लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।