कलीनगर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने पूर्णेंद्र शर्मा
Pilibhit News - कलीनगर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। पूर्णेन्द्र शर्मा और जयपाल सिंह को जीत मिली। मतदान में सभी अधिवक्ताओं ने भाग लिया और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नए कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था।

कलीनगर। मंगलवार को कलीनगर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। दोनों पदों पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर पूर्णेन्द्र शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह विजयी हुए। समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।
चुनाव परिणाम
कलीनगर में अधिवक्ता संघ चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनावा हुआ। पूर्णेंद्र शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल पांडे को दो मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह ने सुनील राठौर को तीन मतों से परास्त किया। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयदेव पासवान ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतपाल राजपूत, महासचिव महेंद्र पाल वर्मा, निर्विरोध चुने गए थे। इसके बाद अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।
मतदान प्रक्रिया
अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। चुनाव परिणाम के बाद अधिवक्ता सौरभ सिंह, एम.जैड.खान और बीके पासवान सहित तमाम अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस चुनाव के साथ कलीनगर अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। चुनाव अधिकारी अनुज पांडे ने बताया कि कलीनगर अधिवक्ता संघ में मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक हुए मतदान में सभी अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


