Joyful Celebrations of Janmashtami in Peelibhit with Devotional Processions जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा, भजनों पर झूमे भक्त, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsJoyful Celebrations of Janmashtami in Peelibhit with Devotional Processions

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा, भजनों पर झूमे भक्त

Pilibhit News - पीलीभीत में जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों ने आनंद और उमंग के साथ उत्सव मनाया। श्रीराधामनमोहन सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने प्रमुख मंदिरों में कीर्तन किया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 18 Aug 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा, भजनों पर झूमे भक्त

पीलीभीत। संवाददाता। जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में सूक्ष्म वृंदावन पीलीभीत में भी आनंद उमंग की अलौकिक लहर देखने को मिल रही है। जहां वृंदावन/नंदगांव की परंपरा में भक्त बृजराज श्रीकृष्णचंद्र के प्राकट्य पर मंदिरों में घरों में साज सज्जा के साथ पंजीरी, पाग,पंचामृत अभिषेक प्रसादी सभी भक्तों में बांट कर खुशी मनाई। श्रीराधामनमोहन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री बृजभाव रसिकजन परिकर ने भक्तों के साथ नगर संकीर्तन यात्रा निकाली। जिसमें नगर के प्रमुख मंदिरों में निताई गौर हरि बोल, जय जय राधावल्लभ श्रीहरिवंश,जय जय राधारमण हरि बोल की नाम ध्वनि से शेरों वाली मठिया से मुख्य बाजार होते हुए श्रीराधारमण मंदिर,श्री गोपीनाथ मंदिर,श्रीद्वारकाधीश मंदिर,श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर,श्री गौरधाम मंदिर,होते हुए चावला चौराहे पर पाकड़नाथ महादेव मंदिर, मोहल्ला तुलाराम में श्रीराधामनमोहन कृपा कुंज होते हुए अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर,होते हुए सुनगढ़ी कोतवाली स्थित मंदिर में नगर कीर्तन यात्रा को विश्राम दिया फिर वहां पर सभी भक्तों के द्वारा भव्य नाम कीर्तन हुआ।संकीर्तन

के माध्यम से पहुंचाने वाले अभिषेक सिंह गोल्डी ने कहा जन्माष्टमी से छठी तक यह उत्सव संकीर्तन कि श्रृंखला नगर के विभिन्न स्थानों पर रहेगी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत बांसुरी नगरी है जिसको यह विशेष कृपा प्राप्त है कि सदैव हमारे लालजी के आधरों पर विराजमान रहती है।यात्रा में सत्यप्रकाश अग्रवाल,अक्षत चित्रांश,जय सिंह,जगदीश लोधी,राजाराम लोधी,घनश्याम टहलानी, विनय भट्ट,अनुराग शर्मा,उद्धव सिंह,राजेश शर्मा,रोहित लोधी,अनुराग कश्यप,आशीष मौर्य,रामकुमार श्रीवास्तव,मुकेश भारती सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।