बैग से सोने के जेवरात चोरी,रिपोर्ट
Mar 01, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां के निवासी मोहम्मद नासिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 नवंबर को वह अपनी पत्नी अरशी के साथ शादी समारोह से लौटते समय उनके बैग से सोने के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरफराज खां निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र खुर्शीद खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 18 नवंबर को वह अपनी पत्नी अरशी और परिवार के अन्य लोगों के साथ उत्तराखंड के जिला खटीमा स्थित मोहल्ला गोटिया में अपने चचेरे भाई की शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस ट्रेन से स्टेशन आए और ईरिक्शे से घर पहुंचे। घर आकर उसने देखा तो उसकी पत्नी अर्शी के बैग में रखे सोने के जेवर नहीं थे। जिसको रास्ते में किसी व्यक्ति को द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



