बंद मकान से जेवरात चोरी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

जहानाबाद में एक दंपति की ससुराल यात्रा के दौरान चोरों ने छत से घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब दंपति 21 अप्रैल को घर वापस आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बंद मकान से जेवरात चोरी

जहानाबाद। ससुराल गए दंपति की गैरमौजूदगी में चोरों ने छत के रास्ते से आकर पूरा घर खंगाल दिया। परिजनों के वापस आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी नरेंद्र गंगवार पुत्र लाखन सिंह ने कोतवाली जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 20 अप्रैल को शाम करीब चार बजे वह अपनी पत्नी ममता को लेकर अपनी ससुराल बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में गया था। घर का मुख्य और पीछे के दरवाजे पर ताला डालकर गया था।

इस दौरान रात में किसी समय अज्ञात चोर घर की छत से घर में आ गए। चोर जाल खोलकर नीचे आ गए। कमरे में रखी अलमारी से पत्नी का एक सोने का हार,तीन सोने की अंगूठी,एक सोने का मगलसूत्र,एक जोड़ी कानों की झुमकी,एक ओम पैंडल,एक माथे का टीका,दो चेन चांदी की और दो जोड़ी बिछिया के अलावा चांदी के अन्य जेवरात चोरी करके ले गए। 21 अप्रैल को जब वह घर वापस आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो चोरी के घटनाक्रम की जानकारी हुई। घर का सारा सामान फैला हुआ था। इस पर उसको चोरी की जानकारी हुई। उसने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस के अलावा जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit Newsबंद मकान से जेवरात चोरी