स्टाफ के बयान के बाद जांच टीम ने डीएम को भेजी अंतरिम रिपोर्ट
पूरनपुर में कालेज की प्रधानाचार्या पर हिंदू छात्राओं के साथ भेदभाव और धनराशि गबन करने के आरोप हैं। जांच में प्रथम दृष्टा आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच टीम प्रधानाचार्या के लौटने का इंतजार कर रही है ताकि उनके और छात्राओं के बयान दर्ज किए जा सकें।

पूरनपुर। कालेज की प्रधानाचार्या पर लगे हिंदू छात्राओं के साथ भेदभाव करने सहित लगाए गए आरोपों की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही है।
जांच की प्रक्रिया
प्रथम दृष्टया जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। जांच की अंतरिम रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी गई है। जांच अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रधानाचार्या के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। नगर के एक कालेज की प्रधानाचार्या पर शिकायतकर्ता राजेंद्र आर्य ने पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं के माथे से टीका मिटवाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कालेज की धनराशि को गबन करने और संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का भी आरोप है। मामले की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही है। रविवार को टीम ने स्कूल पहंुचकर जांच की। स्टाफ का बलाकर उनके बायान दर्ज किए गए। स्टाफ ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। कालेज में अंर्तकलह की बात सामने आई। शिकायतकर्ता के पास भी लगाए गए आरोपों से संबधित साक्ष्य मौजूद नहीं हैं। हालांकि अभी प्रधानाचार्या के बयान नहीं हो सके हैं। उनके कस्बे से बाहर होने की बात सामने आई है।
अंतरिम रिपोर्ट
प्रथम दृष्टा जांच में आरोप सिद्ध न होने पर टीम ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जांच को अंतिम पड़ाव तक ले जाने के लिए प्रधानाचार्या के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज करने के बाद टीम छात्राओं के बयान भी दर्ज करेगी। सभी पहलुओं पर जांच होने के बाद मामले की अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी।
स्टाफ से बयान के बाद मामले की अंतरिम रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अभी तक आरोंपों के साक्ष्य नहीं मिले हैं। प्रधानाचार्या और छात्राओं के बयान होने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
- विजय कुमार, डीआईओएस
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


