अमरिया में शांति दिवस मनाया गया

Sep 22, 2024 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - अमरिया में सुचेतना संस्था और करितास इंडिया के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि शबनम ने बच्चों को भेदभाव और जातिवाद के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम में 290 बच्चों ने भाग लिया...

अमरिया में शांति दिवस मनाया गया

अमरिया। सुचेतना संस्था आशादीप अमरिया के अंतर्गत करितास इंडिया के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन भिखारीपुर में किया गया। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर समाज में शांति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य शबनम ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें किसी से भेदभाव व जातिवाद को लेकर किसी तरीके की बातों को बढ़ावा ना देना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। शांति समिति के सदस्य अब्दुल रशीद अंसारी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। विपिन जॉनसन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के महत्व के बारे में समझाया। उसके साथ ही बच्चों द्वारा कार्यक्रम किए गए। सबसे पहले रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा प्रोग्राम किए गए। इस कार्यक्रम में 290 बच्चों ने प्रतिभाग। कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर सिस्टर मैगी, कार्यकर्ता वीरेंद्रपाल, कृष्ण कुमार, रूबी, नीरज कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;