राष्ट्रीय बजरंग दल की ईकाई टीम गठित
Pilibhit News - पूरनपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल की इकाई टीम का गठन किया गया। गौ रक्षा दल और धर्म प्रचार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में समाज सेवा और गौ सेवा के लिए शपथ दिलाई गई।

पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल की इकाई टीम का गठन किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा दल एवं धर्म प्रचार प्रकोष्ठ के दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपे गए। सनातन, गौ रक्षा और गौ सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। बैठक के दौरान माधोटांडा और कलीनगर क्षेत्र के चिकित्सक, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों से टीम का परिचय कराया। जिससे समाज सेवा, पशु सेवा और सनातन सेवा के कार्य सामूहिक रूप से किए जा सके। इस दौरान गौ सेवा जिला प्रमुख शिवम भदौरिया, मंत्री विधिओम सिंह चौहान, जिला मंत्री संचिन गुप्ता, धनंजय मिश्रा, हर्षित तोमर, आशु यादव, दीपक बाथम, शिवा पांडे और विजय सिंह मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



