गन्ना कृषक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा का किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाएं परखी, पारदर्शिता और अनुशासन की सराहगन्ना कृषक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा का किया निरीक्षणगन्ना

गन्ना कृषक महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा का किया निरीक्षण

पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालयमें चल रही विश्वविद्यालय परीक्षाओं का बुधवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली मंडल प्रोफेसर सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालन की जानकारी ली। निरीक्षण के समय महाविद्यालय केंद्र पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हो रही थी। परीक्षा में 99 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा प्रक्रिया, अनुशासन और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और अनुशासन के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर सुधीर कुमार ने परीक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए महाविद्यालय प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ. विनोद सिंह भी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।