Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsInspection of Muradpur II Sugarcane Purchase Center by DCO Khushiram
डीसीओ ने बलरामपुर चीनी मिल गुलरिया का किया निरीक्षण

डीसीओ ने बलरामपुर चीनी मिल गुलरिया का किया निरीक्षण

संक्षेप:

Pilibhit News - डीसीओ खुशीराम ने बलरामपुर चीनी मिल गुलरिया के गन्ना क्रय केंद्र मुरादपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। किसानों से गन्ना उठान, एसएमएस पर्ची और लोडिंग-अनलोडिंग के बारे में वार्ता की गई। किसानों ने बताया कि कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। गन्ना आयुक्त के निर्देश के अनुसार, किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Dec 12, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम ने बलरामपुर चीनी मिल गुलरिया के गन्ना क्रय केंद्र मुरादपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र गन्ना विकास समिति पूरनपुर के अधीन है। किसानों से वार्ता की गई। लखीमपुर-खीरी जनपद की गुलरिया चीनी मिल गन्ने की खरीद करती है । यह क्रय केंद्र पीलीभीत से 75 किमी की दूरी पर स्थित है । गन्ना क्रय केंद्र पर अब तक 52642.02 कुं.गन्ना खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर ईआरपी से नियुक्त तौल लिपिक जयदीप कुमार तौल कार्य कर रहे है। निरीक्षण में क्रय केंद्र पर सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये। क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानो से गन्ना उठान, एसएमएस पर्ची और लोडिंग अनलोडिंग के बारे मे वार्ता की गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्रय केंद्र पर चौथे पक्ष के पांचवे कालम की पर्चियों की तौल होते हुए पाई। केंद्र पर जारी इंडेंट के सापेक्ष प्रतिदिन गन्ने की उठान की जा रही है। किसानों ने बताया कि लोडिंग अनलोडिंग का कोई भी शुल्क गन्ना किसानों से नहीं लिया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को बताया कि गन्ना आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि किसी भी किसान से क्रय केंद्र पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। अगर किसी क्रय केंद्र पर लोडिंग अनलोडिंग का शुल्क लिया जायेगा तो सम्बंधित तौल लिपिक, चीनी मिल अध्यासी और ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी l किसान किसी भी असुविधा के लिये चीनी मिल एवं विभाग अधिकारियो से तत्काल संपर्क करे। सभी अधिकारियो के सीयूजी नंबर क्रय केन्द्रो पर उपलब्ध है l इस मौके पर संजय श्रीवास्तव ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर, गन्ना किसान योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, होरी लाल वर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे।