Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत के स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, और समय सीमा पर ध्यान दिया। एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की गई है।

Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का किया निरीक्षण

Pilibhit News: पीलीभीत। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे。

गांधी स्टेडियम में लगाई जाए मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा

खेल विभाग के गांधी स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए लंबे अरसे से मांग की जा रही है। मगर इस मांग पर कोई तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। पिछले वर्ष नगर पालिका परिषद की ओर से कई खेलों के खिलाड़ियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी, लेकिन मेजर ध्यानचंद को प्राथमिकता नहीं दी गई। अगर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा गांधी स्टेडियम में स्थापित हो जाती है, तो बच्चों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न एवं उत्तर

जितिन प्रसाद ने किस वस्तु का निरीक्षण किया?
जितिन प्रसाद ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का किया निरीक्षण