ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतडीएम ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

डीएम ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

डीएम शीतल वर्मा ने गुरुवार को मंडी परिसर में धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने धान क्रय केन्द्रों पर जाकर नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। किसानो किसान बही का भी निरीक्षण किया।...

डीएम ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 02 Nov 2017 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम शीतल वर्मा ने गुरुवार को मंडी परिसर में धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने धान क्रय केन्द्रों पर जाकर नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। किसानो किसान बही का भी निरीक्षण किया। खाद्य विभाग द्वितीय केन्द्र पर कोई कृषक नही था। क्रय केन्द्र प्रभारी रमा शंकर तिवारी ने बताया कि उनका स्थान बदल दिया गया है। इस पर डीएम ने मंडी सचिव को कड़े निर्देश दिए कि बिना उनकी अनुमति के कोई केन्द्र में स्थान का बदलाव नहीं किया जाएगा और केन्द्र पर उपस्थित कृषक सरदार सेवा सिंह कि किसान बही की जांच की।

केन्द्र प्रभारी को धान क्रय का लक्ष्य से कम खरीद पर फटकार लगाते हुए कहा कि लेखपालों की मदद से इसका प्रचार प्रसार कराया जाए और अधिक से अधिक किसानों को क्रय केन्द्र पर आने के लिए प्रेरित किया जाए। दुग्ध बहुउद्देशीय सहकारी समिति के क्रय केन्द्र पर डीएम ने भार मीटर की जांच की तथा क्रय विक्रय रजिस्टर की जांच की। केन्द्र पर उपस्थित किसानों से बातचीत की और पूछा कि किसी प्रकार कोई समस्या तो नहीं इस पर किसान गुरुदीप सिंह ने बताया कि कि तौल के दौरान भूमि पर गिरा हुया धान तौल मजदूर अपना धान कहे कर उठाने से मना कर देते हैं, इस पर डीएम ने मण्डी सचिव को निर्देश दिए कि आगे किसानों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

यूपी स्टेटे एग्रो संस्था केन्द्र पर कोई किसान नहीं था, प्रभारी श्यामवीर शर्मा के द्वारा क्रय रजिस्टर चेक कराया गया। डीएम ने भुगतान सूची का भी निरीक्षण किया। केन्द्र द्वारा एक माह में 26 किसानों के धान खरीदी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था को बन्द कर दिया जाये। वहीं आवश्यक वस्तु निगम के केन्द्र प्रभारी दिनेश पाल शर्मा ने कम्प्यूटर का ज्ञान न होना बताने पर डीएम ने एक कम्प्यूटर कक्ष स्थापित कराने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें