Innovative Farming Techniques Progressive Farmer s Success with Direct Seeding Rice प्रगतिशील किसान ने धान फसल की सीधी बुवाई को बताया प्रभावी, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsInnovative Farming Techniques Progressive Farmer s Success with Direct Seeding Rice

प्रगतिशील किसान ने धान फसल की सीधी बुवाई को बताया प्रभावी

Pilibhit News - किसान नवजोत सिंह भुल्लर ने धान की खेती में नई तकनीक अपनाकर सफलता प्राप्त की है। उन्होंने डीएसआर विधि से धान की सीधी बुबाई की, जिससे न केवल फसल की गुणवत्ता बढ़ी बल्कि श्रम और संसाधनों की भी बचत हुई। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 15 Sep 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
प्रगतिशील किसान ने धान फसल की सीधी बुवाई को बताया प्रभावी

खेती किसानी में तकनीक का इस्तेमाल कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बन रहे हैं। वह सह फसली खेती करके दोगुना लाभ कमा रहे हैं। सरकारी स्तर पर किसानों को जागरूक कर प्रेरित किया जा रहा है। इसके परिणाम भी सामने नजर आ रहे हैं। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव महुआ निवासी बाज सिंह भुल्लर के बेटे प्रगतिशील किसान नवजोत सिंह भुल्लर ने धान की खेती में नया प्रयोग करके फसल को तैयार किया है। डीएसआर धान की सीधी बुबाई कर किसानों को नया संदेश दिया है। एक कहावत है कि अगर किसी भी क्षेत्र में मेहनत की जाए, जो मंजिल आसानी से मिल जाती है।

इसके लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। ऐसा ही कर दिखाया है जिले के प्रगतिशील किसान नवजोत सिंह भुल्लर ने। उसने धान की रोपाई को छोड़कर धान की डीएसआर सीधी बुबाई कर नया इतिहास रच दिया है। वर्तमान में धान की फसल बहुत ही अच्छी आ रही है। इसमें लेबर समेत कई चीजों की बचत हो जाती है। प्रगतिशील किसान नवजोत सिंह भुल्लर बताते हैं कि खेत की बिना जोताई किए सीड ड्रिल से धान की बुबाई की जा सकती है। इससे लेबर की बचत होगी। धान की वैराइटी हाईब्रिड की बुवाई की गई है। इस वैराइटी को पकने में 118 लगते हैं। सिर्फ दो स्प्रे में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि धान की फसल को सिर्फ 45 किलो यूरिया डालकर तैयार किया गया है और 20 किलो डीएपी पड़ी है। कुछ दिन के बाद धान की कटाई शुरू हो जाएगी। नवजोत के पिता बाज सिंह भुल्लर को गन्ना खेती में कई बार पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। वह मंडलीय गन्ना प्रतियोगिता कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अगर फसल और नस्ल बचानी है तो आने वाले समय में किसान धान की सीधी बुबाई करें। भूमि की उवर्रता को बचाएं और पानी को बचाएं, तभी किसान बच सकता है। ----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।