ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतइनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बांटे कपड़े के थैले

इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बांटे कपड़े के थैले

शनिवार को इनर व्हील क्लब पूरनपुर ग्लोरी की महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं ने मदर्स डे उत्साह से मनाया। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने, जरूरत के...

इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने बांटे कपड़े के थैले
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 12 May 2019 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को इनर व्हील क्लब पूरनपुर ग्लोरी की महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं ने मदर्स डे उत्साह से मनाया। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने, जरूरत के हिसाब से पानी खर्च करने की अपील की। पालीथीन हटाओ देश बचाओ के तहत महिलाओं ने दुकानों पर जाकर कपड़े के थैले भी वितरित किए।

आज मदर्स डे है। इसको लेकर शनिवार को पूरनपुर में कई जगह कार्यक्रम हुए। इनमें मां के संघर्ष और महत्व पर प्रकाश डाला गया। इनर व्हील क्लब पूरनपुर ग्लोरी की तरफ से नगर के एक कैफे में कार्यक्रम हुआ। इसमें मातृ दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की कई समस्याओं को दूर करने की शपथ भी ली गई। इसके बाद क्लब की महिलाओं ने नगर में घूमकर लोगों से जरूरत के हिसाब से पानी खर्च करने, अधिक के अधिक पौधे लगाने की अपील की।

साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग न करने की लोगों से बात कही। महिलाओं ने पालीथीन हटाओ देश बचाओ के तहत मेडिकल स्टोरों, जनरल स्टोर, परचून, सब्जी और फलों की दुकानों पर पहुंचकर कपड़े के थैले वितरित किए। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष सलोनी गुप्ता, मिताली गुप्ता, संगीता गुप्ता, मोनिका होड़ा, अंजू सिंघल, मधुरिमा, स्मिता, सविता, मीनाक्षी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें