यातायात के नियमों का पालन किए जाने पर दिया जोर
बीसलपुर में जाम की समस्या को देखते हुए इनर व्हील क्लब ने यातायात नियंत्रण के लिए कैम स्कालर्स स्कूल को दो बैरिकेड प्रदान किए। यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। क्लब की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल और अन्य सदस्यों ने इस कार्य में भाग लिया।
बीसलपुर। शहर में जाम के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुये इनर व्हील क्लब ने यातायात नियंत्रण के लिए सामाजिक कदम उठाते हुए बैरीकेड प्रदान किए। बीसलपुर में काफी समय से बाजार में जाम लगा रहता है। यातयात के नियमों का पालन न किये जाने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनर व्हील क्लव ऑफ ने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए और शहर में यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कैम स्कालर्स स्कूल को दो बैरिकेड प्रदान किए। छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब ने यह महत्वपूर्ण कार्य किया।
इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल, सचिव शिल्पा अग्रवाल, श्वेता, मीनाक्षी, लीना, पूजा, सारिका, रितु, शालू, सुमन, दीपी एवं कृतिका आदि सदस्य उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


