4.95 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, नाली और खड़ंजे
Pilibhit News - पीलीभीत में सदर विधानसभा के अंतर्गत चार करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण का कार्य मंजूर किया गया है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल से ग्रामीणों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। विभिन्न गांवों में इंटरलॉकिंग रोड और नाली निर्माण के कार्य को प्राथमिक धनराशि जारी कर दी गई है।

पीलीभीत। जिले की सदर विधान सभा के अंतर्गत चार करोड़ 95 लाख नौ हजार रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य मंजूर किया गया है। सभी कार्यों के लिए प्राथमिक धनराशि जारी कर दिया गया है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर इससे ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत होगी। ग्राम सरौरी में बांधूराम के सेलर से माफी संपर्क मार्ग तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य 35.75 लाख रुपये की लगात से होगा। सरौरी में नन्हेंलाल के घर के पास शिवमंदिर से लल्लूराम के घर तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य 39.99 लाख रुपये की लागत से होगा।
गहलुइया में मेन रोड से रविन्द्र सिंह के खेत तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण 42.82 लाख रुपये की लगात से होना है। करैया में केपी शर्मा के घर से वीरपाल शर्मा के घर से होते हुये पंचायत घर होते हुये व ओमकार के होते हुये इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण कार्य 40.80 लाख रुपये की लागत से होगा। ग्राम अबूडांडी में प्राइमरी स्कूल से शमशान भूमि तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण का कार्य 44.75 लाख रुपये की लागत से होगा। ग्राम पंचायत नवादाकंजा में पेंटिंग रोड से परमेश्वरी दयाल के खेत तक इण्टरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य 65.93 लाख रुपये की लागत से होना है। ग्राम पंचायत कल्यानपुर चक्रतीर्थ में पंचायत घर से कुंदनलाल के घर तक एवं बारात घर तक इण्टरलॉकिंग रोड निर्माण का कार्य 44.8 लाख रुपये की लागत से होना है। ग्राम पिपरावाले नंबर एक में गुटैया मार्ग से गयादीन के घर होते हुए नन्दधर से प्राइमरी स्कूल होते हुये दिनेश के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण 52.84 लाख रुपये की लागत से होना है। ग्राम नूरपुर में मेन रोड से प्राइमरी स्कूल होते हुए मुख्य मार्ग चौराहे तक इंटरलॉकिंग मार्ग व नाली निर्माण 38.16 लाख रुपये की लागत से होना है। राजीव कालोनी में पूरनपुर रोड से गत्ता फैक्ट्री के पीछे होते हये ओम प्रकाश के घर तक इन्टरलॉकिंग मार्ग व नाली निर्माण का कार्य 51.69 लाख रुपये की लागत से होना है। ग्राम ढकिया में हरचरनलाल के घर से मुन्नालाल के घर तक सड़क निर्माण के लिए 38.28 लाख रुपये का बजट पास हुआ है।सभी सड़कों के लिए प्राथमिक राशि जारी करते हुए आरईएस से काम कराने को कहा गया है। कार्य की गुणवत्ता को लेकर ठीक ढंग से निगरानी कराने को कहा है। - संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्यमंत्री
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


