अयोध्या में 13 मार्च से होने वाली राष्ट्रीय पंचायत में जाएंगे कार्यकर्ता
Pilibhit News - भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को जोरदार ढंग से उअयोध्या में 13 मार्च से होने वाली राष्ट्रीय पंचायत में जाएंगे कार्यकर्ताअयोध्या में
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला स्तरीय मासिक पंचायत कृषक विश्रामगृह मंडी समिति में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने कहा कि 13, 14 और 15 मार्च को राष्ट्रीय पंचायत अयोध्या में होने जा रही है। इस पंचायत में संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में पहुंचे। अपने जिले की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष से अवगत कराएं। जिला उपाध्यक्ष पीलीभीत बाबूराम वर्मा ने कहा कि जिले का गन्ना किसान परेशान है। छोटे किसान पर्चियां और घटतौली और खड़ी तोल से परेशान है। बरखेड़ा और मकसूदापुर का बकाया गन्ना मूल्य में ब्याज के साथ दिलवाया जाए।
शासन- प्रशासन बकाया गन्ना मूल्य दिलवाले का कार्य करें। जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने कहा कि जिन परिवारों के मुखिया मुखिया का देहांत हो गया है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत दो-दो वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है। जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान करने में रुचि नहीं दिखा रहा है। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। जो छह महीने बाद मिलता है। संविदा कर्मी परेशान है। जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। वीरेंद्र गिरी, रघुवर सिंह प्रजापति, सुखलाल गंगवार, हरिनारायण, शिवचरण लाल वर्मा, सूर्य प्रकाश, ओम प्रकाश, ठाकुर दास, रामचंद्र, हेतराम, प्रहलाद, गया प्रसाद, सबलू खान, लुकमान खान, रोशन अहमद, फैजान जहां, जावेद खान, सरजू प्रसाद, बनवारी लाल, बसंती देवी, गोमती देवी, उर्मिला देवी, तारावती, मिथिलेश कुमारी, रामदेवी, रामप्यारी, शुक्ला देवी, मीना देवी, हृदय, शकुंतला, वीरवती आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



