कला संस्कृति का दिखा बेजोड़ संगम, लहराया तिरंगा
Pilibhit News - भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का शानदार ढंग से समापन कला संस्कृति का दिखा बेजोड़ संगम, लहराया तिरंगाकला संस्कृति का दिखा बेजोड़ संगम, लहराया तिरंगाकला संस

पीलीभीत। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का दूसरे दिन रंगारंग समापन हो गया। भारत की मेजबानी से खुश नेपाल के कलाकारों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर विदा ली। तिरंगे को लहराते हुए कार्यक्रम के समापन पर हर किसी के मन में उल्लास और उमंग रही। संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन की निगरानी में गांधी प्रेक्षागृह परिसर में दूसरे दिन पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। दोनों देशों की संस्कृति से परिचित कराते हुए दूरदर्शन लखनऊ से आई फरहा अनवर ने कुशल संचालन कर कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया।
महोत्सव के नोडल अतुल द्विवेदी ने अतिथियों का आभार जताया। लोक गायन सचिन अवस्थी लखीमपुर, लोक गायन वीना पाण्डेय लखनऊ, अवधी लोक नृत्य आरती मिश्रा तमाशा ग्रुप लखीमपुर, कठपुतली अजय मिश्रा लखीमपुर, लोक गायन रामापाल निषाद लखीमपुर, सात्विक बैंड शभाशीष उपाध्याय लखनऊ, थारू एवं मयूर नृत्य नेपाल आईसीसीआर प्रायोजित दल, चकरी नृत्य शिवनारायण चकरी राजस्थान आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार पद्मश्री महावीर गुड्डू हरियाणा द्वारा प्रस्तुत बमलहरी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राजस्थान के कलाकारों द्वारा घूमर एवं चकरी नृत्य प्रस्तुत किया। लोक गायिका सरिता ने स्वर देकर समां बांधा पूर्वांचल की लोक संस्कृति वाले गीतों के लिए मशहूर लोक गायिका सरिता तिवारी ने बताया कि संगीत सरहदों को नहीं मानता। संगीत के सुरों मे वहीं सुकून देश में हैं तो वहीं आनंद नेपाल में भी। अयोध्या के रामोत्सव में प्रस्तुति देने वाली सरिता तिवारी ने प्रयागराज के कुंभ पर भी अपनी चर्चित रचना पेश कर ख्याति पाई थी। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के अंतर्गत बनारस से पहुंचीं सरिता ने बताया पीलीभीत की बांसुरी, गोमती उद्गम, चूका और पर्यटन और बाघों से जुड़ा लोक गीत तैयार किया है। उन्होनें बताया कि भाव और परस्पर प्रेम ही संगीत है। यह दिलों को सुकून देता है। नेपाल के लोगों के साथ इन दिनों प्रस्तुति देते हुए अपनी संस्कृति का प्रसार करने में दिली सुकून मिला। देश मे कई जगह प्रस्तुति दे चुकीं लोक गायिका सरिता ने बताया कि पहली बार आना हुआ पर यहां के लोगों में मन जीत लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



