Pilibhit News: जन-गण-मन की स्वरलहरी ने बढ़ाया तिरंगे का मान
Pilibhit News: पीलीभीत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्कूलों और सरकारी संस्थानों में भी समारोह हुए। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर उत्सव मनाया। जिले के हर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

Pilibhit News: पीलीभीत। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट और एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण किया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी जन सहयोग कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सुबह से ही बचचों ने प्रभात फेरी निकाल कर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों व मेधावियों को गांधी सभागार में सम्मानित किया। अमरिया से जहानाबाद, मझोला से न्यूरिया, पूरनपुर से गजरौला और बीसलपुर बिलसंडा से बरखेड़ा समेत जिले भर में स्कूलों समेत अन्य स्थानों पर उत्सवी माहौल रहा। तहसीलों में एसडीएम और ब्लाक में ब्लाक प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। एसएसबी सेक्टर के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा व 49वीं वाहिनी के कमांडेंट शेर सिंह ने भी ध्वजारोहण किया। पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने नगर पालिका में ध्वजारोहण किया。
क्रांतिकारियों की झांकी तो कहीं राष्ट्रगान की गूंज रही
बिलसंडा। नपं दफ्तर व कमल पार्क तिराहे पर सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में चेयरमैन डीकेगुप्ता, ब्लाक में प्रमुख गीता देवी, बीडीओ अमित शुक्ला, थाना में एसओ जगदीप मलिक, सीएचसी में डा. छत्रपाल, पशुचिकित्सालय में डा. जगदेव सिंह, ध्वजारोहण किया। कृष्णा नरेश डिग्री कालेज में प्रबंधक अखिल, अमित अग्रवाल, ब्लाक संशाधन केन्द्र स्थित प्रा. वि. प्रथम में पूर्व चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल, प्रधानाचार्य उमेश मिश्रा, बीईओ शिवशंकर मौर्य, गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कालेज में प्रबंधक पंकज जायसवाल, सुरेश राय, डा. गंगाराम मैमोरियल इंटर कालेज में संरक्षक सीताराम राठौर, हैप्पी ब्लू वर्ड स्कूल में डायरेक्टर विक्रम नरेश जायसवाल, शोभना जायसवाल, नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मो. रेहान, रूपदेवी पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल में संरक्षक रामरतन कुशवाहा, सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, आरडी स्कूल में डीकेकुशवाहा, प्रगति पब्लिक जूनियर स्कूल में राकेश कुमार सिंह, एलकेटी इंटर नेशनल स्कूल रामपुर अमृत में डायरेक्टर हरीओम त्रिवेदी, आरएमसीपी एकेडमी में प्रबंधक नरेन्द्र मोहन सक्सेना, गुरू तेग बहादुर इंटर कालेज मरौरी में प्रंसिपल गुलशन कुमार, सुखदेवी मैमोरियल कालेज आजमपुर बरखेड़ा में संस्थापक जगदीश प्रसाद गंगवार, डा. अंबेडकर संस्कृत शिक्षण संस्थान बमरोली में धम्म कीर्ति गौतम ने ध्वजारोहण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ईटगांव में वार्डन प्रभा पांडे, राजकीय डिग्री कॉलेज हेमपुर में प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्रा ने ध्वजारोहण किया। व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, एम रेहान, प्रभाकर सक्सेना समेत अन्य ने ध्वजारोहण किया। प्रसाद मार्केट में अधिवक्ता रमेश गुप्ता, शिवदास अवस्थी, डा. पंकज गुप्ता, समाजसेवी कुणाल अवस्थी, बजरंग दल कार्यालय पर नवनीत मिश्रा ने ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। उप्र. सहकारी चीनी मिल्स संघ के डायरेक्टर अटल सिंह जायसवाल व पूर्व चेयरमैन मंजू जायसवाल ने समर्थकों सहित आवास पर ध्वजारोहण किया। रूपदेवी इंटर कालेज, आरडी इंटर कालेज, स्वामी त्रिलोकानन्द समेत कई स्कूलों के बच्चों ने सुबह प्रभातफेरी निकाली।


