Pilibhit News: मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी
Pilibhit News: बीसलपुर में मौसम में बदलाव के कारण बुखार, सर्दी, जुखाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को इलाज के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़ता है। हालात सुधारने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है, जिससे मरीजों में आक्रोश बढ़ रहा है।

Pilibhit News: बीसलपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सरकारी चिकित्सालय में बुखार सर्दी जुखाम के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है परंतु व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। चिकित्सकों के अभाव में अभी भी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए चिकित्सक कक्ष में घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। पिछले 8 दिनों से बारिश होने के बाद कभी गर्मी कभी मौसम में नमी से क्षेत्र मे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में बुखार, सर्दी खांसी व त्वचा रोग के मरीज अधिक आ रहे हैं। सुबह शाम आसमान में बादल छाए रहते हैं और दोपहर में धूप निकलने पर मौसम का मिजाज गर्म हो जाता है और शाम को बूंदाबांदी होती है। इस तरह मौसम के उतार-चढ़ाव से सर्दी बुखार जुखाम के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। अस्पताल में व्यवस्थाएं अभी भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों में आक्रोश दिखाई दे रहा है。
मौसम में बदलाव
मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण कुछ बीमारियां फैल रही है। अस्पताल सभी को सुविधाएं व दवाईयां वितरित की जा रही हैं। किसी भी मरीज को अनदेखा नहीं किया जा रहा है।
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
- डा. आलम गीर, अधीक्षक बीसलपुर
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


