बशीर खां मोहल्ले की सड़क बनी, पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

Feb 25, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के मोहल्ला बशीर खां में मदीना शाह चौराहे से इनायतगंज स्कूल तक बनी सड़क का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया। यह सड़क कई वर्षों से जर्जर थी और अब इसका निर्माण हुआ है। समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बशीर खां मोहल्ले की सड़क बनी, पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

पीलीभीत। मोहल्ला बशीर खां में मदीना शाह चौराहे से इनायतगंज स्कूल तक बनी सड़क का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर व शिलापट का अनावरण कर किया। बरसों पहले बनी यह सड़क जर्जर थी। इसके बाद पालिका ने इस पर ध्यान दिया। सड़क का निर्माण होने पर लोकार्पण समारोह में पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभासद जाहिदा बी, मोहम्मद शरीफ, विकास बाबू, राशिद हुसैन, रईस अहमद, पूर्व सभासद नईम अंसारी, इमरान अंसारी, मोहन स्वरूप, रामनरेश वर्मा, हाजी मोहम्मद मियां, हाजी यामीन, दिलशाद मुन्ना, मुशर्रफ अली, कामिल अंसारी,इन्द्रेश चौहान आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।