ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतससुरालियों ने विवाहिता को खाने में जहर देकर की हत्या

ससुरालियों ने विवाहिता को खाने में जहर देकर की हत्या

ससुरलियों ने खाने में विवाहिता को जहर दे दिया। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। बरखेड़ा थाने में तहरीर देने के बाद भी एफआईआर नहीं हुई तो पीड़ित...

ससुरालियों ने विवाहिता को खाने में जहर देकर की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 15 Jan 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बरखेड़ा। हिन्दुस्तान संवाद

ससुरलियों ने खाने में विवाहिता को जहर दे दिया। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। बरखेड़ा थाने में तहरीर देने के बाद भी एफआईआर नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना बरखेड़ा में पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिंदुआ निवासी रामकिशोर पुत्र हीरालाल ने कोर्ट के आदेश पर थाना बरखेड़ा में एफआईआर दर्ज कराई। बताया कि उनकी पुत्री उर्मिला देवी का विवाह अप्रैल 2016 में मनोज कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम आमडार थाना बरखेड़ा से हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। जानकारी होने पर रिश्तेदारों को लेकर ससुराल गया। कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष ने दोबारा दहेज की मांग शुरू कर दी। 23 अक्तूबर को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन करके कहा कि उनकी पुत्री को ससुरालियों ने जहर खिला दिया।

वह अपनी पुत्री की ससुराल तो देखा कि पुत्री जमीन पर लेटी हुई थी। पता चला कि उसके पति मनोज कुमार, ससुर सूरजपाल, सास जशोदा देवी, चचिया ससुर शांतिस्वरूप ने खाने में जहर दे दिया। जिससे उसकी तबियत खराब हो गई है। उपचार के दौरान शहर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें