Pilibhit News: कटना पुल की धंसी एप्रोच सड़क दुरुस्त हुई
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: बिलसंडा बीसलपुर हाईवे पर कटना पुल की एप्रोच सड़क को लोक निर्माण विभाग ने पूरी तरह दुरुस्त कर दिया। तेज बारिश के कारण तीन दिन पहले सड़क धंस गई थी, जिससे हादसे का खतरा था। अभियंता संजीव कुमार जैन के निर्देशन में काम शुरू हुआ और अब यात्री आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

Pilibhit News: बिलसंडा। बिलसंडा बीसलपुर हाईवे पर कटना पुल की एप्रोच सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को पूरी तरह दुरुस्त करा दिया। सैंड बैग भरने के बाद यहां धंसी सड़क ठीक की गई है। तीन दिन पहले तेज बारिश में पुल की एप्रोच सड़क धंस गई थी। आवागमन में इससे बड़े हादसे का खतरा था। हिन्दुस्तान ने इसे प्रकाशित किया था। इसके बाद अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन ने अफसरों को मौके पर भेजा। एक्सईएन के निर्देश पर विभाग मंगलवार से ही काम शुरू करा दिया था। बुधवार को सैंड बैग पैकिंग के बाद काम पूरा होगा। अब आसानी से यात्री आ जा सकेंगे।


