ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतहिन्दी दिवस पर बच्चों ने जाना भाषा का महत्व

हिन्दी दिवस पर बच्चों ने जाना भाषा का महत्व

स्प्रिंगडेल प्राइड में हिन्दी दिवस के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा सात और आठ के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रशमप्रीत, अलिजा, वर्षा, रेखा, प्रियांशी, शिवांगी,...

हिन्दी दिवस पर बच्चों ने जाना भाषा का महत्व
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 14 Sep 2017 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

स्प्रिंगडेल प्राइड में हिन्दी दिवस के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा सात और आठ के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रशमप्रीत, अलिजा, वर्षा, रेखा, प्रियांशी, शिवांगी, शिवम, शिवानी, प्रियांशु आदि बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वर्षा पांडे प्रथम और शिवम द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच और छह के लिए दोहा पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अनुभव, प्रांजल, अनुराग, प्रियांश, शिवांशु, राज, राहुल, सोनम, सोनाली, अजय आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पारसमनि पहले और अनमोल दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा एक व दो और तीन चार के लिए क्रमश: कहानी, लेखन और कविता पाठ व कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें जया रुषिकेश, अपूर्वा, गगन, यश, फैज, दीपक गुरुपाल, प्रिंसजीत, अच्युत, शरद, इकम, सोनम, सोनाक्षी, तमन्ना परितोषिक, मारिफ, बबली, जितेश, मनोज, विजय, उत्कर्ष, आदित्य, वंश, प्रतीक आदि बच्चों ने भाग लिया। कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में आयुष सैनी प्रथम और रवि गंगवार द्वितीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में सैफ और फैज संयुक्त रूप से प्रथम और सौम्या व भरत दूसरे स्थान पर रहे। कविता पाठ में मीनाक्षी एवं सोनाक्षी संयुक्त रूप से प्रथम और प्रिंसजीत और परितोषिका का संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इस संदर्भ में केजी के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा पीएनसी से आन्या प्रथम अग्रिम दूसरे और आशीष तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा जीकेजी से मीनाक्षी और खुशी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, साक्षी व आसिफा संयुक्त रूप से दूसरे और सार्थक एवं सोहा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एलकेजी से अरुण प्रथम सक्षम दूसरे और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर आरके धवन ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य चारु धवन ने बच्चों को बताया कि भले ही आज अंग्रेजी भाषा का महत्व बढ़ता जा रहा है लेकिन अपने देश की मातृभाषा हिंदी ही है। वैसे भी आज सबसे अधिक बोलने वाली भाषाओं में विश्व में हिंदी का तीसरा स्थान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें