
जरूरतमंदों के लिए आगे आया आईएमए, दिया निशुल्क परामर्श
Pilibhit News - पीलीभीत में रविवार को आईएमए द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 980 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निशुल्क दवाएं वितरित कीं और कई परीक्षणों की सुविधाएं प्रदान कीं। शिविर में महिला मरीजों की जांच के लिए विशेष ध्यान दिया गया। आईएमए अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
पीलीभीत। रविवार को बरेली हाईवे पर स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जरूरतमंदों के लिए आगे आया। चिकित्सा शिविर में हर मर्ज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में बीच 980 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार सुझाया। सैकड़ों मरीजों को निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में खून की जांच, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, जांच के साथ-साथ पहली बार ईसीजी, बायोथेसियोमीटर (नसों की जांच) बोन मिनरल डेंसिटी जांच की भी सुविधा दी गई। आईएमए अध्यक्ष डा.भारत सेठी ने पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ.पीडी सिंह और डॉ. महेश चंद्र ने किया।
डॉ. तरुण सेठी, जेडी गंगवार, राकेश सिंह, एसके मित्रा, चरित बोरा और डॉ. अजितेश वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, प्रभाकर शर्मा, आशीष अनुरागी, जेएन मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, नीरज गुप्ता, केएन तिवारी ने मरीजों का परीक्षण किया। डॉ. दीपा सिंह, आरफा शरीफ, सबा शरीफ, रश्मि सेठी, रश्मि प्रकाश, ममता सक्सेना, आकांक्षा मिश्रा ने महिला मरीजों कीजांच की। डॉ. ज्ञान प्रकाश, भगवान दास, प्रांजल अग्रवाल, सृजल अग्रवाल, तारिक अख्तर, विपिन साहनी, पी. एन. सक्सेना, आस्था कंचन आदि चिकित्सकों ने भी रोगियों का परीक्षण किया। शिविर में युवाओं, विशेषकर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस कर्मियों में बोन डेंसिटी टेस्ट में कैल्शियम और विटामिन डी थ्री की कमी पाई गई। चर्म रोग, खून की कमी आदि के मर्ज में दवा दी गई। एमआर एसोसिएशन में अध्यक्ष हितेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सचिव प्रभात तिवारी, उपाध्यक्ष सत्यम पांडे समेत अन्य भी सहयोग में शामिल रहे। आईएमए अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




