Pilibhit News: कटरुआ पकड़ने पहुंचे वन कर्मियों से हाथापाई, मची अफरातफरी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम ने स्टेशन रोड पर कटरुआ की बिक्री कर रहे तीन लोगों को पकड़ा। विक्रेताओं ने टीम के साथ मारपीट की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पकड़े गए लोगों के पास से कटरुआ बरामद हुए। जंगल से कटरुआ निकालना प्रतिबंधित है।

Pilibhit News: कटरुआ पकड़ने पहुंचे वन कर्मियों से हाथापाई, मची अफरातफरी

Pilibhit News: पूरनपुर। स्टेशन रोड पर प्रतिंबधित कटरुआ ब्रिकी करने की शिकायत पर पहुंची वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम के साथ विक्रेताओं ने हाथापाई की। इससे अफरा तफरी मच गई। इसके बाद टीम ने तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास कटरुआ बरामद हुए। जंगल से कटरुआ निकालना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद चोरी छिपे लोग जंगल से कटरुआ निकालकर उनकी कस्बे में ब्रिकी करते हैं। रोजाना की तरह सोमवार को स्टेशन रोड पर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक बैंक के पास कुछ लोग कटरुआ की बिक्री कर रहे थे। इसकी शिकायत वन विभाग से की गई। इस पर सिविल ड्रेस में वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम ने छापा मारकर कटरुआ बेच रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उससे कटरुआ छीनने का प्रयास किया। इस पर वह टीम के साथ भिड़ गया।

मारपीट का विवरण

उसने मारपीट शुरु कर दी। व्यस्ततम सड़क पर हुई मारपीट से अफरा तफरी मच गई। मारपीट करने के बाद कटरुआ ब्रिकी करने वाले सहित दो अन्य लोग भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर तीनों को पास की गली में दबोच लिया। उनके पास काफी मात्रा में कटरुआ बरामद हुए। वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम के साथ हुई मारपीट की जानकारी लगते ही विभाग में खलबली मच गई। टीम पकड़े गए तीनों लोगों अपने साथ ले गई।

शिकायत की जानकारी

शिकायत पर सिविल ड्रेस में टीम प्रतिबंधित कटरुआ पकड़ने गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने चालक सुरेश के साथ धक्का मुक्की कर दी। तीनों को पकड़ लिया गया है।

- सोबरनलाल , रेंजर सामाजिक वानिकी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम ने किस प्रकार की शिकायत पर कार्यवाही की?
वन एंव वन्यजीव प्रभाग की टीम ने कटरुआ की बिक्री के प्रतिबंधित होने की शिकायत पर कार्यवाही की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।