Pilibhit News: देवहा नदी पुल से कूदे बुजुर्ग की हुई शिनाख्त

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में देवहा नदी पुल से कूदकर जान देने वाले 55 वर्षीय रामऔतार की मंगलवार को पहचान हो गई। वह गांव बिठौरा के निवासी थे और 31 अगस्त को साइकिल से काम के लिए निकले थे। परिजनों ने शव की फोटो देखकर उनकी पहचान की, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Pilibhit News: देवहा नदी पुल से कूदे बुजुर्ग की हुई शिनाख्त

Pilibhit News: पीलीभीत। देवहा नदी पुल से कूदकर जान देने वाले अज्ञात बुजुर्ग की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। मृतक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा निवासी फर्नीचर कारीगर 55 वर्षीय रामऔतार पुत्र रामेश्वर दयाल थे। परिजनों ने शव की फोटो देखकर उनकी पहचान की। परिजनों के अनुसार रामौतार 31 अगस्त की सुबह साइकिल से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार दोपहर वह सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित देवहा नदी पुल पर पहुंचे। साइकिल पुल किनारे खड़ी करने के बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने नदी से शव बरामद किया। इधर, परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को शव की फोटो मिलने पर पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि शिनाख्त हो चुकी है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: देवहा नदी पुल से कूदे बुजुर्ग की हुई शिनाख्त