ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतबारिश की आस में उमस से लोग परेशान

बारिश की आस में उमस से लोग परेशान

उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की रात भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे है। तो वहीं बुधवार को दोपहर तक तेज धूप के बाद मौसम सुहावना हुआ तो एक बार फिर से बारिश की उम्मीदें लोगों...

बारिश की आस में उमस से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 18 Jun 2020 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की रात भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे है। तो वहीं बुधवार को दोपहर तक तेज धूप के बाद मौसम सुहावना हुआ तो एक बार फिर से बारिश की उम्मीदें लोगों में बलवली हुईं। पर मायूसी ही हाथ लगी।

शनिवार के बाद से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा है। दोपहर तक प्रचंड गर्मी पड़ती रही। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए और तेज हवाओं के साथ उड़ गए, लेकिन बारिश न हो पाने के कारण हालत जस की तस बनी रही। हालांकि आसमान में बादल तो रोज आ छा रहे है, लेकिन बारिश के नाम पर जिले के कुछ एक क्षेत्रों में ही हल्की बूंदाबांदी होती है और उमस बढ़ जाती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ एसएस ढाका की मानें तो अभी मानसून आने में समय लगने वाला है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जूस के ठेलों पर बढ़ गई रौनक

जैसे जैसे गर्मी अपना जोर दिखा रही है। त्यों-त्यों जूस के ठेलों पर लोगों की रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के अधिकांश चौराहों पर बेल और गन्ने के जूस के स्टाल लगे हुए है। लोग अपने आपको तरोताजा रखने के लिए इसका जमकर सेवन कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें