ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतआंध्र प्रदेश में पीलीभीत का नाम रोशन कर लौटे होनहारों का सम्मान

आंध्र प्रदेश में पीलीभीत का नाम रोशन कर लौटे होनहारों का सम्मान

आंध्र प्रदेश में पीलीभीत का मान बढ़ाने वाले दो होनहार खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के गणमान्यों के बीच खिलाड़ियों की उपलब्धि को बताया गया और उनके...

आंध्र प्रदेश में पीलीभीत का नाम रोशन कर लौटे होनहारों का सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 13 Feb 2020 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में पीलीभीत का मान बढ़ाने वाले दो होनहार खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के गणमान्यों के बीच खिलाड़ियों की उपलब्धि को बताया गया और उनके हुनर को सलाम किया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने होनहार दोनों ही खिलाड़ियों राजवीर शर्मा और हरजीत सिंह को जनपद का मान बढ़ाने पर पुरस्कृत किया। जिला एथलेटिक संघ और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त प्रयासों से नकद 2500 रुपये और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने खिलाड़ियों द्वारा तिरुपति में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने पर उनकी मेधा को सराहा। इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी राजकुमार, अरविंद देवल, महेश कुमार, आबिद अली, सतीश शर्मा, ओपी कोहली, जगदीश सक्सेना, भाजपा युवा मोर्चा के के अध्यक्ष राजू लोधी समेत मंजीत सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें