Pilibhit News: होमगार्ड की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: दियोरिया में 21 जुलाई को होमगार्ड लालाराम को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Pilibhit News: दियोरिया। 21 जुलाई को अपने घर गांव जमुनिया महुआ से करेली थाने में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड लालाराम को मुड़िया भट्ठा के समीप अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उसका गैरजनपद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। दियोरिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था। मृतक के पुत्र पंकज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

