ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतयहां तो मुर्गा बनाकर दी जाती है छात्राओं को सजा

यहां तो मुर्गा बनाकर दी जाती है छात्राओं को सजा

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार प्रयासरत है, वहीं उनके साथ स्कूलों में ऐसा बर्ताव किया जा रहा है कि देखकर शर्म आती है। स्कूल में शैतानी करने पर दो छात्रों को क्लास रूम में ही...

यहां तो मुर्गा बनाकर दी जाती है छात्राओं को सजा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 30 Jul 2019 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार प्रयासरत है, वहीं उनके साथ स्कूलों में ऐसा बर्ताव किया जा रहा है कि देखकर शर्म आती है। स्कूल में शैतानी करने पर दो छात्रों को क्लास रूम में ही मुर्गा बना दिया गया। छात्राओं को इस तरह की मिली सजा का अब वीडियो वायरल हो रहा है।

बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर इस समय हर स्कूल में कार्यशाला होती। इससे कहीं अलग हटकर एक स्कूल में दो छात्राओं को मुर्गा बनाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो का मामला मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव महोफ के प्राथमिक स्कूल का है। यहां पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी। कक्षा में छात्र शोरगुल कर रहे थे। शोरगुल पर कक्षा में बैठी दो छात्राओं को खड़ा कर दिया गया। पांच से छह साल की उम्र ही दो छात्राओं को क्लास रूम में ही सभी के सामने मुर्गा बना दिया गया। किसी ने मोबाइल पर वीडियो बना ली। कुछ दिन मामला शांत रहा और इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाचार्य ने छात्राओं के घर जाकर मामला हल करने की कोशिश शुरू कर दी। इतन सब होने के बाद भी बेसिक के जिम्मेदार अधिकारियों ने इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे लग रहा हैकि पूरे मामले को दबा दिया गया।

मामला गंभीर है और इसकी जांच मरौरी के बीईओ को दी गई है। बीईओ को छात्राओं के बयान दर्ज कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। जांच में मामला सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

देवेन्द्र स्वरूपबीएसए

स्कूल में शिक्षक पंजीकरण की प्रक्रिया में लगे हुए थे और वह भी क्लास में नहीं थे। एक लड़के ने दो छात्राओं को मुर्गा बना दिया था। मामला तीन जुलाई का है। जानकारी होने पर लड़के को बुलाकर डांटा गया। छात्रा उसी के घर की थी। इसमें समझौता हो गया है। उन्होंने मुर्गा नहीं बनाया था।

पारसमणि सक्सेना, प्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय, महोफ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें