तराई में तेज हवाओं के साथ बारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में रविवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को तेज बारिश हुई। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई। कई जगह बिजली के फाल्ट हुए और पूरनपुर क्षेत्र में आवा गमन भी रुक गया। मौसम में बदलाव के चलते एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए।

तराई में तेज हवाओं के साथ बारिश

पीलीभीत। रविवार रात में शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सुबह तेज बारिश हो रही है। ठंडी हवाओं के बीच कूलर पंखा, एसी बंद कर दिए गए। वही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की शाम को तेज हवाओं के साथ आकाश पर बादल छा गए थे।इसके बाद से ही लगातार लग रहा था कि मौसम बदल जाएगा। रविवार की रात में तापमान गिरा और सोमवार को बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ जोरदार झटकों से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। कई जगह शहर में फाल्ट हुए। जिससे घरों में अंधेरा छा गया। वहीं बारिश के चलते मौसम भी बदल गया है। पूरनपुर क्षेत्र के धनारा घाट पर आवा गमन रुक गया है। तेज बारिश के चलते कीचड़ हो जाने से एहतियात बरते जाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के से ढाका ने बताया कि पूर्व अनुमान के मुताबिक की मौसम में बदलाव आया है। तापमान काफी गिरा है.

फाल्ट अटेंड करने को भेजी टीमें

तेज हवाओं के साथ बिजली के तार आपस में टकराने से कई जगह फाल्ट हो गया। शहर के तमाम मोहल्ले में बिजली गायब हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट को अटेंड कर बिजली व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीलीभीत में बारिश कब शुरू हुई?
पीलीभीत में बारिश रविवार रात में शुरू हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।