Pilibhit News: मूसलाधार बारिश से सरकारी दफ्तरों में जलभराव
Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। रेड अलर्ट के तहत शुक्रवार रात से हुई बारिश ने तराई के क्षेत्र को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर जलभराव और सड़कों पर पानी दिखा है। शारदा नदी के जल स्तर की निगरानी की जा रही है। बारिश रुकने के बाद पानी धीरे-धीरे निकलने लगा है।

Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। रेड अलर्ट के अंतर्गत शुक्रवार की रात से शुरू हुई जोरदार बारिश ने तराई को तर कर दिया। कुल 12 मिमी. बारिश के बाद कई जगह सड़कों पर पानी दिखा। सरकारी दफ्तरों की दहलीज तक पहुंचे पानी की वजह से आफिसर कॉलोनी में भी पिछली बार बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर अधिकारी बेचैन से हैं। कुछ नवागत अधिकारी तो पुराने अधिकारियों से बाढ़ से संबंधित बार बार अपडेट लेते रहे। शारदा नदी के जल स्तर की भी निगरानी की जाती रही। शुक्रवार की रात में फुहार से शुरू हुई बारिश ने रात में जोर पकड़ लिया। बारिश के कारण जहां एक तरफ नदियों का जलस्तर उठा तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव वाली स्थिति दिखी। पर बारिश रुकने के साथ ही पानी धीरे धीरे पास होता गया। हांलाकि द्वितीय शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालयों में अवकाश था। पर रात से दिन तक हुई जोरदार बारिश ने अधिकारियों व कर्मियों को बेचैन रखा। कई सरकारी कार्यालयों में सीलन और नमी के कारण असहज करने वाली स्थितियां भी रहीं।
जलभराव की स्थिति
टनकपुर बरेली हाईवे पर स्थित भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के परिसर में बरसाती पानी दाखिल हो गया। जल निगम के परिसर से लेकर जिला सूचना कार्यालय की दहलीज तक पानी ने पहुंच कर अपने तेवर दिखा दिए। पूरनपुर के साहूकारा में लाइन पार बारिश के कारण लोगों को आने जाने में परेशानियां हुई। लोगों को गंदे पानी से होकर गुरजना मजबूरी सा रहा।
जल के तेजी से निकासी
.. फिर तेजी से निकलता रहा पानी
शहर में मुधवान, स्टेशन रोड और वल्लभनगर, अशोक कॉलोनी, टनकपुर बरेली हाईवे, चावला चौराहा के आगे बारिश के दौरान जमकर पानी भरा रहा। तेज बारिश के कारण नाली और सड़क का पानी एक दूसरे से टकराता रहा। बाद में बारिश रुकने के बाद पानी तेजी से निकलने लगा। इससे निकाय कर्मियों को बड़ी राहत मिली।
अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अभी इजाफा होने के आसार हैं। कुल बारिश 12 मिमी. हुई है।
- डा.एसएस ढाका, राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


