Heavy Rain Impact in Pilibhit and Jehanabad Temperature Drop and Flooding Issues 24 घंटे में बीस मिमी. बारिश से दो डिग्री तापमान गिरा, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHeavy Rain Impact in Pilibhit and Jehanabad Temperature Drop and Flooding Issues

24 घंटे में बीस मिमी. बारिश से दो डिग्री तापमान गिरा

Pilibhit News - पीलीभीत में लगातार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। स्कूलों में उपस्थिति कम रही और तापमान में गिरावट आई। जहानाबाद में भी बारिश के बाद निचले इलाकों में जलभराव हुआ, लेकिन किसानों के चेहरे पर खुशी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 30 Aug 2025 03:18 AM
share Share
Follow Us on
24 घंटे में बीस मिमी. बारिश से दो डिग्री तापमान गिरा

पीलीभीत। लगातार दूसरे दिन 15 मिमी. झमाझम बारिश के कारण जिले में जन जीवन पर बारिश का असर रहा। सुबह से लगातार अपराहन तक होती रही बारिश ने तापमान गिरा दिया तो वहीं स्कूल कॉलेजों में पठन पाठन पर असर डाला। कुछ स्कूलों में रेनीडे तो कुछ जगह स्कूलों में बच्चों और स्टाप की उपस्थिति प्रभावित रही। अपराहन बाद पानी थमा तो कुछ राहत मिली। चौबीस घंटे में बीस मिमी.बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के बाद से लगातार हो रही बारिश ने शुक्रवार को भी अपने तेवर दिखाए। इससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा।

मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की दिक्कतें रहीं। पर पानी धीरे धीरे पास होता रहा। गंदे पानी में खेलते रहे मासूम बच्चे जहानाबाद। जहानाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में जोरदार बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया। नालियों का गंदा पानी मोहल्लों में भर गया और इसमें बच्चे यहां वहां मस्ती करते रहे। बारिश के कारण खेती किसानी को लाभ मिला है। बताया गया कि किसानों के चेहरे पर खुशी का आलम है। अधिकतम बढ़ेगा और न्यूनतम घटेगा राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान कल 30.1 और न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतमत गिरेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।