
जलभराव से होकर दफ्तर पहुँचे अफसर, जैसे तैसे कर रहे काम
Pilibhit News - बुधवार को जनपद मुख्यालय पर बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। सरकारी कार्यालयों में पानी भरा होने से कामकाज प्रभावित हुआ। कुछ अधिकारी अपने अधीनस्थों के ऑफिस में बैठकर कार्य कर रहे...
बुधवार को जनपद मुख्यालय पर बारिश नहीं हुई , लेकिन तेज धूप निकलने से लोग बेहाल रहे। धूप निकलने के साथ ही दैनिक दिनचर्या शुरू हो गई। लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। सरकारी कार्यालय में पानी भरा होने के बाद भी अफ़सर वाहनों से पहुंचे और अपना जरूरी काम जैसे तैसे निपटाया, तो कुछ अधिकारी अपने अधीनस्थों के ऑफिस में बैठकर विभागीय कामकाज को किया। विकास भवन परिसर में पानी भरा होने की वजह से भू तल के अधिकारी अपने दफ्तर में नहीं बैठ पा रहे हैं। पानी भरा होने की वजह से कामकाज में रुकावट आ रही है।

आने वाले कुछ दिनों तक कामकाज पटरी पर आने की संभावना नही लग रही है। डीसीओ दफ्तर में पानी नही भरा होने दिक्कतें नहीं है। डीआईओएस दफ्तर परिसर में कई फुट पानी भरा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




