महिला अस्पताल के साथिया केंद्र पर मौजूद नहीं मिला स्टाफ
Pilibhit News - पीलीभीत के महिला अस्पताल के साथिया केंद्र पर उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उप प्राचार्य ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और स्वास्थ्य सेवाओं में उदासीनता बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल के साथिया केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सोमवार सुबह उस समय सामने आ गई, जब कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सथिया केंद्र पर स्टाफ ड्यूटी से नदारद मिला, जिससे व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इसके बाद वह महिला अस्पताल के सथिया केंद्र पहुंचे। यहां ओपीडी समय होने के बावजूद कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। मरीज इलाज के लिए इंतजार करते नजर आए, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
उप प्राचार्य ने अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों से तलब की और लापरवाही को गंभीर मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में इस तरह की स्थिति मिलने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। उप प्राचार्य ने बताया कि आयुष्मान कक्ष भी बंद था। बताया गया कि कर्मी लंबे समय के लिए अवकाश पर हैं। इसकी जानकारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


