Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHealth Department Organizes Camp in Flood-Affected Villages for Medical Aid

सीमांत गांवों में चिकित्सा कैंप लगाकर ग्रामीणों को दी दवा
संक्षेप:
Pilibhit News - बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया, जहां माधोटांडा सीएचसी की टीम ने कुतिया कवर में जांच की। बुखार और खुजली के मरीजों को दवा दी गई और उपचार के साथ-साथ बचाव के तरीकों की जानकारी दी...
Sep 07, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बाढ प्रभावित गांवों में केंप लगाकर लोगों को दवा देने के आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत माधोटांडा सीएचसी की टीम ने सीमांत गांव कुतिया कवर में कैंप लगाया। यहां पर आए लोगों से उनकी जानकारी कर जांच कराई गई। जांच के बाद दवा दी गई। मौजूदा समय में बुखार के अलावा खुजली के काफी मरीज सामने आए। सभी को उपचार देने के साथ ही बचाव के तौर तरीकों को बताया गया। इस दौरान माधोटांडा सीएचसी के फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह के अलावा अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


