
आज से शुरू होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
Pilibhit News - चिकित्सकों के दायित्व किए गए खास तौर पर तयआज से शुरू होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियानआज से शुरू होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियानआज से शुरू होग
पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध नवीन चिकित्सालय भवन में आज 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। भव्य स्वास्थ्य शिविर उद्घाटन समारोह में आयोजित होगा। शिविर में महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश से होगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. रूपल खरे महिलाओं में एनीमिया, मधुमेह, सर्वाइकल कैंसर आदि की स्क्रीनिंग व परामर्श करेंगी। बाल रोग विभाग डॉ. सुमित सचान बच्चों की बीमारियों की जाँच व उपचार के लिए व्यापक व्यवस्था। पैथोलॉजी विभाग में डॉ. विभूति गोयल हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, थायरॉइड आदि आवश्यक पैथोलॉजिकल जाँचें नि:शुल्क करेंगी।

रक्त केंद्र डॉ. परीक्षित सिंह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील होगी। डॉ. रमाकांत सागर हृदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की जाँच व परामर्श, सर्जरी विभाग डॉ. जगदंबा शरन: सामान्य शल्य चिकित्सा समस्याओं की पहचान एवं रेफरल सुविधा रहेगी। नेत्र रोग विभाग डॉ. राज कुमार गुप्ता मोतीयाबिंद, दृष्टि दोष एवं अन्य नेत्र रोगों की स्क्रीनिंग और ईएनटी विभाग - डॉ. अंकुर गुप्ता: कान, नाक एवं गले की सामान्य बीमारियों की जाँच व उपचार। दंत रोग विभाग - डॉ. मानसी सिंह: दाँतों की जाँच, मौखिक स्वच्छता एवं दंत रोगों का उपचार। सामुदायिक चिकित्सा विभाग डॉ. अरुण सिंह: स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता एवं टीकाकरण पर परामर्श व शिक्षा सत्र रहेगा। सीएमओ डा.आलोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर इन शिविरों का प्राथमिक फोकस महिलाओं एवं बच्चों की बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर रहेगा। प्राचार्य डा.संगीता अनेजा ने स्वास्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




