हर्रायपुर टीम ने पांच विकेट से मैच जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - अमरिया में खेले गए प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में देवरनियां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। हर्रायपुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की। मुन्ना ने 41 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। इस मैच में सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

हर्रायपुर टीम ने पांच विकेट से मैच जीता

अमरिया। कस्बे में खेले जा रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच मंगलवार को देवरनियां और हर्रायपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरनियां की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्रायपुर की टीम ने दो ओवर शेष पांच विकेट से मैच जीत लिया। हर्रायपुर के खिलाड़ी मुन्ना ने छह छक्कों की मदद से 41 रन बनाए और मैन आफ द मैच अपने नाम किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, नदीम खान, अबरार उर्फ भूरा, पिंका सिंह, कमरूल , शादाब , आरिफ , समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।