
जीएसटी टीम ने पकड़ी 17.50 लाख की टैक्स चोरी, दो लाख जमा कराए
Pilibhit News - पीलीभीत के हिटी शहर में प्रतिष्ठित लस्सी और स्वीट हाउस पर जीएसटी टीम ने छापा मारा। 17.50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। संचालक ने मौके पर 2 लाख रुपये जमा किए। दस्तावेज न दिखाने पर स्टॉक सीज कर दिया गया है। संचालक को 10 दिसंबर तक दस्तावेज पेश करने का समय दिया गया है।
पीलीभीत। हिटी शहर के प्रतिष्ठित बदनाम लस्सी एंव स्वीट हाउस पर एसआईबी बरेली की टीम ने छापा मार कर जीएसटी चोरी पकड़ी। करीब 17.50 लाख की टैक्स चोरी पाए जाने पर दो लाख रुपये संचालक ने मौके पर जमा कर दिए। इसके बाद टीम ने चार दिनों का वक्त देकर जवाब और उपयुक्त दस्तावेज दिखाने को कहा है। प्रतिष्ठान पर दस्तावेज न दिखा पाने पर स्टाक को सीज कर दिया गया है। बिक्री के बाद बिल न दिए जाने की मिली एक शिकायत पर बीसलपुर हाईवे स्थित प्रतिष्ठान पर जीएसटी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह अपनी टीम में वेद प्रकाश शुक्ला, योगेंद्र सिंह व ताराचंद के साथ शाम को औचक पहुंचे।

यहां छापामारी कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में घालमेल कर राजस्व जमा न किए जाने के मामले की जांच की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष डालचंद सक्सेना से पूछताछ की। इसमें टीम ने ऑन लाइन आंकडों को देख कर बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ से अधिक बिक्री कर संचालक ने महज़ 50 हजार रुपये टैक्स जमा किया। यही नहीं 2024-25 में गलत तरह से आईटीसी का लाभ लेकर राजस्व चोरी की गई। जीएसटी टीम के पहुंचने के बाद प्रतिष्ठान पर खलबली मच गई। आनन फानन में लेन देन बंद कर दिया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी समेत अन्य व्यापारी भी पहुंचे। पर कोई विरोध का साहस कर सका। 00 स्टाक के दस्तावेज नहीं दिखा सके टीम ने प्रतिष्ठान पर रखे स्टाक के बारे में भी जानकारियां लीं। प्रतिष्ठान के संचालक से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा। वर्तमान के स्टॉक और क्रय विक्रय के बिल भी मांगे। पर टीम को दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इस पर टीम ने स्टाक को सीज कर दिया। प्रतिष्ठान संचालक डालचंद सक्सेना ने बताया कि टीम ने जो जानकारियां मांगी थी। उन्हें दी गई है। जो वक्त मिला है उसमें दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखेंगे। 00 दस दिसंबर तक का दिया वक्त मिल रही शिकायतों पर औचक चेकिंग की है। इसमें करीब 17.50 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। प्रतिष्ठान स्वामी ने दो लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए हैं। दस्तावेज न दिखा पाने पर स्टाक को सीज किया है। दस दिसंबर तक प्रतिष्ठान को अपना पक्ष दस्तावेजों के साथ रखने का समय दिया है। - अनिरुद्ध सिंह, कमिश्नर जीएसटी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




