शांतिकुंज से आई पावन कलश ज्योति यात्रा का किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - बिलसंडा में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित पावन कलश ज्योति यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लिया और यात्रा के दौरान 'हम सुधरेंगे युग सुधरेगा' जैसे नारे लगाए। यात्रा ने कई गांवों में दौरा किया और साहित्य वितरित किया गया।

शांतिकुंज से आई पावन कलश ज्योति यात्रा का किया स्वागत

बिलसंडा। शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्ज्वलित अखंड दीपक शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पावन कलश ज्योति यात्रा का बिलसंडा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। गायत्री परिवार से जुड़े लोगों में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेते हुए शांतिकुंज हरिद्वार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पावन कलश ज्योति यात्रा के दौरान हम सुधरेंगे युग सुधरेगा जैसे नारे लगाते हुए गायत्री परिजन और साधक चल रहे थे। बिलसंडा में दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पावन कलश ज्योति यात्रा का घनश्यामपुर, रुरिया, बिलसंडा में देवीस्थान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, बबुरा, ईंटगांव, बमरोली, मुड़िया, लिलहर, बिलहरा, पिपरगहना, हेमपुर, जादौपुर नथा, बड़ागांव, सुजनी, पंडसी, बिहारीपुर हीरा समेत कई गांवों में स्वागत किया गया।

शांतिकुंज के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा व माता भवगती देवी का साहित्य लोगों को वितरित किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार से जुड़े भूपेंद्र सिंह गंगवार, देवशरण प्रजापति, रामेश्वर दयाल, शांतिशरण, विवेक, सूरजपाल, जगमोहन, रामरतन लाल, शशिबाला, पुष्पा, पारुल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।