धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे उदघोष

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - शरद पूर्णिमा पर्व पर गांव घुंघचाई में मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भंडारे का आनंद लिया। पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा की। इस अवसर...

धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे उदघोष

शरद पूर्णिमा पर्व पर गांव घुंघचाई के मुख्य चौराहे पर मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी के पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मां के दरबार में हाजिरी लगाई। पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन कराया। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा पर घुंघचाई माडल थाने के पास मुख्य चौराहे पर डॉक्टर सागर विश्वास के निवास पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाहर से बुलाए गए पुरोहितों द्वारा वैदिक विधि विधान से देवी अन्नपूर्णा एवं मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कराई। कई देवी देवताओं को अनुष्ठान में आमंत्रित किया गया। गांव की सुख समृद्धि व विश्व कल्याण के लिए देवी-देवताओं से कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने भी अपनी-अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान यहां पर मुख्य यजमान द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को अंग वस्त्र भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन हुए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद पाया। धार्मिक कार्यक्रम में डॉक्टर सागर विश्वास, उत्तम, मोहन स्वरूप, बृजकुमार, अरुणाशंकर, मिथलेश गुप्ता सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।