
रावण वध के साथ श्री रामलीला मेला का हुआ समापन
Pilibhit News - कस्बे में श्री रामलीला मेला का समापन रावण वध के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीराम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें श्रीराम ने रावण का वध किया। पंडाल में जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया और रामलीला के महत्व पर चर्चा हुई।
कस्बा में चल रहे श्री रामलीला मेला का रावण वध के समापन हो गया। अंतिम मेला में काफी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। लीला का मंचन देखने के लिए भी काफी भीड देखी गई। कस्बा में चल रहे श्रीरामलीला मेला में मंगलवार को रावण वध लीला का मंचन किया गया। मंचन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मेला में पहुंचे। लीला में श्री राम और रावण के बीच भयंकर युद्व हुआ। अंत में श्री राम के बाण से रावण का वध हुआ। वध होते ही पूा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इसके बाद रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रामलीला के अंतिम दिन रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला मंचन करने वाले पात्रों का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों ने रामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और इसे जीवंत रखने के लिए सबका दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए रामलीला एक अच्छा मंच है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




