ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने गन्ना सर्वे चेक किया
Pilibhit News - पीलीभीत जिले में चीनी मिल क्षेत्र में जीपीएस आधारित गन्ना सर्वे का कार्य किया जा रहा है। गन्ना विकास विभाग और चीनी मिलों के पर्यवेक्षक किसानों के सामने खेतों में सर्वे का कार्य कर रहे हैं। सर्वे के बाद किसानों को तुरंत पर्ची दी जा रही है। गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी ने इस कार्य का परीक्षण किया।

पीलीभीत। जिलेभर की चीनी मिल क्षेत्र में जीपीएस आधारित गन्ना सर्वे का कार्य किया जा रहा है, जिसमें गन्ना विकास विभाग और चीनी मिलों के गन्ना पर्यवेक्षक शामिल है। यह गन्ना पर्यवेक्षक टीम के रूप में खेतों पर पहुंचकर किसान के सामने गन्ना सर्वे का काम कर रहे हैं। सर्वे के बाद किसान को तुरंत पर्ची दी जाती है। गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी ने गांव महुआ पहुंचकर चल रहे गन्ना सर्वे कार्य का परीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। उन्होंने बातचीत के दौरान सर्वे के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक मनोज पाठक समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


