ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीत दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित

दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित

दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित

दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित
1/ 2दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित
दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित
2/ 2दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं विसर्जित
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 20 Oct 2018 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे मनोरंजन संस्थान में चल रहे दुर्गा पूजा का शुक्रवार को दशहरा पर समापन हो गया। इस अवसर पर भक्तों ने देवी प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन शोभायात्रा में रेलवे कालोनी के भक्तों की भीड़ रही। रेलवे कालोनी के मनोरंजन संस्थान में 10 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ था। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तब से नवरात्र भर भक्तों ने देवी मां की पूजा अर्चना की। शुक्रवार को कालोनी के भक्तों ने विजय दशमी पर मां की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली। कालोनी से बाजे गाजे के साथ मां दुर्गा, भगवान गणेश, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी और कार्तिकेय की प्रतिमाओं को लेकर बड़ी संख्या में भक्त देवहा नदी में विसर्जन को पहुंचे। यहां नदी के किनारे नगर पालिका की ओर से खुदवाए गए अस्थाई तालाब में उन्होंने मूर्तियों को विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा में भक्तों ने खूब गुलाल उड़ाया। विसर्जन शोभा यात्रा में हरीश कैथवंशी, हुकम सिंह नेगी, संतोष कुमार, कमल, धमेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र पांडेय, विपिन, रविशंकर, संजीव पाल, सचिन, राजकुमार, राजीव आदि शामिल रहे।

खकरा के भक्तों ने विसर्जित की मां की प्रतिमा: पीलीभीत। शहर के खकरा मोहल्ले में चल रही दुुर्गा पूजा भी शुक्रवार को पूरी हो गई। पूजा के लिए मोहल्ले वालों की ओर से स्थापित मां दुर्गा दरबार की प्रतिमाओं का भक्तों ने देवहा नदी में विसर्जित कर दिया। मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले भक्तों ने उनकी पूजा अर्चना की। यहां भी देवी को भक्तों ने सिंदूर चढ़ाया। इसके बाद मां दुर्गा की आरती हुई। आरती में भक्तों की भारी भीड़ रही। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा मोहल्ले से शुरू होकर आयुर्वेदिक कालेज, मोहल्ला डालचंद होते हुए ब्रह्मचारी घाट पहुंची। यहां देवहा नदी किनारे नगर पालिका की ओर से बनाए गए अस्थाई तालाब में भक्तों ने मूर्तियों को विसर्जित किया। इस दौरान मां के जयकारे गुंजते रहे। विसर्जन यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट रही। सिटी मजिस्ट्रेट डा. अर्चना द्विवेदी और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारी ब्रह्मचारी घाट भी पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें