बरेली-हाईवे पर टाइगर तिराहे के समीप युवती से छीना बैग

Feb 23, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में बरेली हाईवे पर टाइगर चौराहे के समीप एक युवती का बैग तीन बदमाशों ने छीन लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

बरेली-हाईवे पर टाइगर तिराहे के समीप युवती से छीना बैग

पीलीभीत,संवाददाता। बरेली हाईवे पर टाइगर चौराहे के समीप ईको से उतरी युवती का बैग पैदल आए तीन बदमाशों ने छीन लिया। इसके बाद बदमाश देवहा नदी के किनारे झाड़ियों में होते हुए भाग निकले। लूट की सूचना मिलने पर एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। युवती के पिता की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी नफीस मियां की पुत्री बुसरा रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे बरेली से ईको से पीलीभीत आई थी। युवती ने बताया कि उसको ईको चालक ने थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के टाइगर तिराहे से 50 मीटर पीछे उतार दिया था।

इसके बाद वह पैदल ही टाइगर तिराहे की ओर आ रही थी। तभी रास्ते में अचानक तीन युवक आ गए और उसका बैग छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती। तब तक बदमाश देवहा नदी के किनारे झाड़ियों की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचा दिया। इस दौरान उसके एक परिचित स्कूटी सवार मिल गए और उसको घर तक छोड़ गए। घर जाकर उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर एसपी सुकीर्ति माधव, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने जिले में चेकिंग अभियान भी चलवाया। हालांकि लुटेरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।