ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतघर जा रही किशोरी को मनचलों ने बुरी नियत से पकड़ा

घर जा रही किशोरी को मनचलों ने बुरी नियत से पकड़ा

छोटे भाई बहनों को स्कूल से घर लेकर जा रही किशोरी को रास्ते में मनचलों ने पकड़ लिया। उसे बुरी नियत से जबरन खेत में खींचा और छेड़छाड़ की। किशोरी के चीखने पर लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना...

घर जा रही किशोरी को मनचलों ने बुरी नियत से पकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 26 Apr 2018 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

छोटे भाई बहनों को स्कूल से घर लेकर जा रही किशोरी को रास्ते में मनचलों ने पकड़ लिया। उसे बुरी नियत से जबरन खेत में खींचा और छेड़छाड़ की। किशोरी के चीखने पर लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी गुरुवार दोपहर को स्कूल से अपने छोटे भाई बहनों को लेकर घर जा रही थी। स्कूल से थोड़ा आगे चलने पर कुछ मनचलों ने उसे घेर लिया। उसपर अश्लील कमेंट किए और बाद में हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए बुरी नियत से खेत में खींच लिया। किशोरी व उसके भाई बहनों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद राहगीर मौके पर पहुंचे।

बाद में आरोपी किशोरी की पिटाई लगाते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े घटी घटना के बाद 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पांच लड़के उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें