युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को अजय कुमार ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। आरोप है कि अजय के परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हैं। पीड़ित परिवार को आरोपियों ने गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री को गांव कैमा निवासी अजय कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार 11 मई 2026 को बहला-फुसलाकर भगा गया। आरोप है कि इस घटना में अजय के पिता महेन्द्र कुमार, चाचा प्रेमशंकर, भाई अंकित, मां ओमवती तथा भाभी मुस्कान पत्नी अंकित भी शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार युवती घर में रखे 10 हजार रुपये भी साथ ले गई। परिजनों ने जब आरोपियों के घर पहुंचकर शिकायत की तो महेन्द्र कुमार, प्रेमशंकर और अंकित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि लड़की वापस नहीं मिलेगी।

थाना प्रभारी न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।